होम पेज,

शनिवार, 21 सितंबर 2013

विज्ञान संकाय

     नव सत्र से प्रारम्भ विज्ञान संकाय की स्थिति

विद्यालय में इस सत्र के प्रारम्भ अर्थात प्रथम जुलाई २०१३ से विज्ञान संकाय प्रारम्भ करते हुए इस संकाय की गणित स्ट्रीम को प्रारम्भ किया गया। इस उप संकाय के अन्तर्गत निम्न तीन विषयों को वैकल्पिक विषयों के रुप में रखा गया :
१. गणित ऐच्छिक.
२. रसायन विज्ञान.
३. भौतिक विज्ञान.
जुलाई एवम् अगस्त माह के प्रथम सप्ताह तक कुल १७ विद्यार्थियों नें यह वर्ग चुनते हुए प्रवेश लिया परन्तु विभाग द्वारा किसी भी व्याख्याता की नियुक्ति नहीं हो पानें के कारण आज २१ सितम्बर २०१३ तक सभी विज्ञान संकाय के छात्र अन्यत्र अध्ययन हेतु स्थानान्तरण प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया है। आज दिनांक तक विज्ञान संकाय में एक भी विद्यार्थी शेष नहीं रहा है। यह विद्यालय के शैक्षिक विकास की धारा के अग्रगामी बनें रहनें की कोई शुभ सूचना नहीं है। कम से कम एक ही व्याख्याता विज्ञान संकाय का नियुक्त कर दिया जाता तो निश्चित रुप से विज्ञान संकाय की कक्षा ग्यारहवीं सुचारु रुप से गतिमान हो सकती थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें