होम पेज,

सोमवार, 29 अक्तूबर 2012

मानसिक एवम्ं तार्किक योग्यता परीक्षा के प्रश्नों के उत्तर

मानसिक एवम्ं तार्किक योग्यता परीक्षा ( दिनाक - 08-10-2012 ) के प्रश्नों के सही उत्तर निम्नानुसार है ---

1. स्वतंत्रता के घोषणा पत्र पर  हस्ताक्षर किस पर किए गए ?
   --- कागज पर ( यहाँ किसी देश विशेष का उल्लेख नहीं है.)

 2. गंगा नदी कौनसी अवस्था में बहती है ? 
  --- गंगा नदी तरल अथवा द्रव अवस्था में बहती है.
 3. नाश्ते  के समय आप कौनसे  दो  भोजन कभी नहीं  कर  सकते ?
  --- लंच तथा डिनर .
 4. ऐक व्यकति बिना सोए 80 दिवस  तक जीवित रह सकता है । सही है या गलत 
 --- 80 नहीं पूरे जीवन भर जीवित रहा जा सकता है क्योंकि सोनें की क्रिया रात्रि में होती
     न की दिवस में.
 5. ऐक सेव को दो बराबर भागों में काटनें पर पहला भाग कैसा दिखाई देगा ? 
--- पहला भाग दूसरे जैसा ही होगा .
 6. ऐक दीवार को 10 मजदूर 2 दिवस में बना देते हैं तो वही दीवार 5 मजदूर कितनें दिवस में 
    बना सकेंगे ?
---- दीवार पहले ही बन चुकी है तो दुबारा बनानें की आवश्यकता ही क्या हैं ?.
 7. ऐक लाल रंग की गेंद को नीले पानी में डालनें पर गेंद कैसी हो जाएगी ? 
--- गेंद पानी से गीली हो जाएगी .
 8. ऐक सीमेंट कांक्रीट के फर्श पर मुर्गी का कच्चा अण्डा  मार के क्या आप ऊसे तोड़़ सकेगे ?
----  नहीं ,अण्डा चाहे कच्चा हो या पक्का उससे फर्श कभी नहीं तोडा़ जा सकता .
 9. अनुतीर्ण होनें का मुख्य कारण क्या है ?
--- परीक्षा .
10. नेपोलियन किसके साथ अपनें जीवन की अन्तिम लड़़ाई लड़ते हुए मारा गया ?
--- अपनी मृत्यु के साथ .
 कुल प्रतिभागी विध्यार्थी ------ कक्षा 9 से 12 वीं तक -- 198
सर्वोच्च अंक प्राप्तकर्ता ------ राधेश्याम प्रजापत.
                                                  कक्षा -- 11 वीं
                                                   संकाय --मानविकी
                                                    प्राप्त अंक -- 08.

2 टिप्‍पणियां: