होम पेज,

शनिवार, 1 दिसंबर 2012

प्रार्थना सभा की गतिविधियाँ

              आज की प्रार्थना सभा

आज दिनाँक 1 दिसम्बर 2012 के प्रमुख अंश- 
1.समाचार दर्शन - आज सुबह तक के अन्तःराष्टृीय, राष्टृीय,क्षेत्रीय तथा खेल समाचारों का वाचन कक्षा 11 वीं  संकाय के छात्र दिनेश कुमार प्रजापत द्वारा वाचन किया गया. 
2.जीवन दर्शन - जीवन दर्शन के अन्तर्गत आदर्श पाठ वाचन कक्षा 11 वीं संकाय मानविकी की छात्रा चंदा स्वामी द्वारा किया गया-
                             आज का आदर्श पाठ वाचन 
एक बार ऐक धनी युवक सूफी संत शेख रबाई के पास गया और उनसे पूछा कि उसे जीवन में किस प्रकार के काम करनें चाहिए जिससे वह सुखी अनुभव करें. रबाई उस युवक को लेकर अपनें कक्ष की उस खिड़की के पास ले गए जिस पर पारदर्शी काँच लगा हुआ था तथा वह खिड़की एक सड़क की ओर खुलती थी. रबाई नें युवक से कहा "भाई !जरा ईस ओर देखो तथा यह बताओ कि तुम्हे क्या क्या दिखाई दे रहा है "? युवक नें शीशे के पार देखकर कहा "महाशय मैं सड़क पर आते जाते लोगों को देख रहा हूँ और वो देखिए सड़क के ऊस किनारे पर ऐक भिखारी भी बैठा है जो कुछ माँग रहा है". रबाई नें कहा "सही देखा तुमनें", अब उन्होनें ऐक बड़ा सा दर्पण उठाया और उस युवक से कहा "अब इस दर्पण में देखो और बताओ अब तुम्हे क्या क्या दिखाई देता है?". युवक नें दर्पण में झाँक कर कहा  "जी ! अब तो केवल स्वयं को ही देख रहा हूँ". रबाई नें कहा "बिल्कुल ठीक देखा तुमनें, हे नौजवान ! अब मेरी बात गौर से सुनों, खिड़की पर लगा काँच और दर्पण का काँच एक ही प्रदार्थ है पर दोनों के गुण भिन्न है, एक अपनी मूल स्थिति में है जिसके कारण वो पारदर्शी है,उससे सब कुछ दिखाई देता है तुमनें आते जाते लोगों को देखा और देखो उस भिखारी को भी तुमनें चिन्हित किया पर दूसरे के एक तरफ चाँदी का लेप लगाते ही वह अपारदर्शी हो गया.उससे हम केवल स्वयं को ही देख पाते हैं, दूसरे हमें नहीं दिखते अतः हे ! युवक तुम इस सिद्धाँत को जीवन में अपना लो. अपनें मन,ह्दय,विचारों तथा आत्मा पर धन का लेप मत चढ़ा लेना, मतलब कभी भी धन का घमण्ड और प्रमाद मत करना. नहीं तो मात्र खुद तक ही सीमित हो जावोगे जो जीवन में बहुत कष्ठदायी होगा. अपनें आप को जितना साधारण बनाए रखोगे तो सदैव तुम सबको देख सकोगे तथा सब तुम्हे देख सकेंगे.फिर जीवन में कोई कष्ठ नहीं आएगा क्योंकि विपरित हालातों में  सब तुम्हारे साथ हो कर दुःख बाँट लेंगे". युवक पूर्णतया  संतुष्ठ होकर बाहर चला गया. सत्य है सदैव सादा जीवन उच्च विचार रखनें वाला सदा सुखी रहता है एवम समाज में सम्मान भी पाता है. 
3.सामान्य ज्ञान प्रश्नत्तरी - नित्य की भाँति आज भी कक्षा 11 वीं 
              संकाय मानविकी के छात्र मनीष कुमार द्वारा सामान्य 
              ज्ञान विषयक निम्न 10 प्रश्न पुछे गए -
  1. खानवा वर्तमान में किस जिले में स्थित है ?
     उत्तर - भरतपुर.
  2.ूँगरपुर जिले की मुख्य नदी कौनसी है ?
     उत्तर - माही नदी.
  3. दाऊदी बोहरा सम्प्रदाय का प्रमुख केन्द्र कहाँ है ?
     उत्तर - गलियाकोट (जिला डूँगरपुर).
  4. गोगामेड़ी नामक प्रसिद्ध स्थान कहाँ है ?
     उत्तर - हनुमान गढ़ जिले की नोहर तहसील में. 
  5. पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक दर्जा कब प्रदान किया गया ?
     उत्तर - 1992 में पारित 73 वें सविंधान संसोधन के द्वारा. 
  6. पंचायत राज व्यवस्था को कितनें विषय सौंपे गए ?
     उत्तर - 29 विषय.
  7. मानव रक्त परिसंचरण तंत्र की खोज किस वैज्ञानिक नें की थी ?
     उत्तर - विलियम हॅार्वे.
  8. सामान्य मानव ह्रदय का वजन कितना होता है ?
     उत्तर - 300 ग्राम.
  9. अशुद्ध रक्त को शरीर के विभिन्न अंगो से ह्रदय तक कौनसी 
      नलिकाएँ ले जाती है ?
     उत्तर - शिराएँ अथवा वेन्स.
 10. ह्दय से शरीर के सभी अंगों को रक्त पहुँचानें वाली नलिकाओं को 
      क्या कहा जाता है ?
    उत्तर - धमनियाँ.    
                      ====================== 
    

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें