होम पेज,

मंगलवार, 23 अप्रैल 2013

रामनवमी पर्व : 19 अप्रैल 2013

                                              रामनवमी

राम नवमी की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ !!!! : =======================================भारत पर्वों का देश है, रामनवमी ऐसा ही एक पर्व है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को प्रतिवर्ष नये विक्रम सवंत्सर का प्रारंभ होता है और उसके आठ दिन बाद ही चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी को एक पर्व राम जन्मोत्सव का जिसे रामनवमी के नाम से जाना जाता है, समस्त देश में मनाया जाता है। इस देश की राम और कृष्ण दो ऐसी महिमाशाली विभूतियाँ रही हैं जिनका अमिट प्रभाव समूचे भारत के जनमानस पर सदियों से अनवरत चला आ रहा है। रामनवमी, भगवान राम की स्‍मृति को समर्पित है। राम सदाचार के प्रतीक हैं, और इन्हें "मर्यादा पुरूषोतम" कहा जाता है। रामनवमी को राम के जन्‍मदिन की स्‍मृति में मनाया जाता है। राम को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है, जो पृथ्वी पर अजेय रावण (मनुष्‍य रूप में असुर राजा) से युद्ध लड़ने के लिए आए। राम राज्‍य (राम का शासन) शांति व समृद्धि की अवधि का पर्यायवाची बन गया है। रामनवमी के दिन, श्रद्धालु बड़ी संख्‍या में उनके जन्‍मोत्‍सव को मनाने के लिए राम जी की मूर्तियों को पालने में झुलाते हैं। मर्यादापुरुषोत्तम श्री राम की जीवन गाथा संस्कृत भाषा में वाल्मिकी के द्वारा रचित हुई थी..रामायण जो सर्वभाषी भारतीय साहित्य का प्रथम लौकिक काव्य ग्रन्थ माना जाता है । मध्यकाल में तुलसी रचित रामचरितमानस इसका अवधि संस्करण है।
रामनवमा की हार्दिक शुभकामनाएँ ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें