होम पेज,

शुक्रवार, 7 दिसंबर 2012

प्रार्थना सभा की गतिविधियाँ

                           आज की प्रार्थना सभा

1.समाचार दर्शन - 
                     ज की प्रार्थना सभा में आज प्रातः तक के अन्तराषर्टृीय,राष्टृीय,क्षेत्रीय एवम खेल समाचारों के संकलन का वाचन कक्षा 10 वीं के छात्र पवन कुमार द्वारा किया गया.
2.जीवन दर्शन -
                   जीवन दर्शन के अन्तर्गत किए जानें वाले आदर्श पाठ का वाचन कक्षा 11 वीं संकाय मानविकी की छात्रा कुमारी सीमा शर्मा नें किया - 
"इस्लाम शब्द अरबी भाषा का शब्द है जिसका हिन्दी में अर्थ होता है आत्म समर्पण अर्थात अपनें मन के सभी विकारों को त्याग कर, अपनी अहम् भावना को समाप्त कर एक निराकार ईश्वर के समक्ष नत् मस्तक हो जाना. इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मुहम्मद का संपूर्ण जीवन मानवीय मूल्यों एवम आदर्शों का जीवंत उदाहरण है.मदीना प्रवास के समय जब भी वे अपनें आवास से निकल कर मस्जिद की ओर जाते प्रायः प्रतिदिन रास्ते में बनें एक घर में रहनें वाली यहुदी बुढ़िया उनके आनें से पहले रास्ते पर काँटेदार लकड़ियाँ,काँच के टुकड़े फैला देती तो कभी उन पर गंदगी फेंक देती थी.मुहम्मद नें कभी भी उस बुढ़िया को कुछ नहीं कहा.वे चुपचाप लकड़ियाँ और काँच के टुकड़े हटा देते और उनको एकत्रित कर रास्ते के किनारे डाल कर आगे बढ़ जाते. एक दिन अपनें आवास से निकल कर मुहम्मद जब मस्जिद की ओर जा रहे थे तब देखा कि आज ना कोई लकड़ियाँ है ना कोई काँच के टुकड़े,ना कोई गंदगी फेंकी गई न ही बुढ़िया दिखाई दी.उन्होनें बुढ़िया के पड़ौसी से उसके बारे में पूछा तो पता लगा कि बह अकेली रहती है तथा आज बीमार है. मुहम्मद तुरंत उस बुढ़िया के घर के भीतर गए,वास्तव में बुढ़िया बुखार से अचेत हुई आँगन में बिछी टाट पर पड़ी थी. मुहम्मद नें तुरंत उसे उठा कर खाट पर लिटाया तथा तीमारदारी शुरू कर दी.बुढ़िया के होश में आते ही अपनें घर से खानें पीनें की सामग्री ले कर लौटे. उन्होनें अपनें हाथों से पानी पिलाया और रोटी के कौर बना कर खिलानें लगे. बुढ़िया की आँखों से लगातार आँसू बहनें लगे. "अम्मा रोओ मत" कह कर उन्होनें बुढ़िया को गले लगा लिया. बुढ़िया नें कहा "ऐ मुहम्मद ! मैं जान गई की तू सचमुच में खुदा का नेक बन्दा है". सत्य है हम अपनें सद् व्यवहार से बड़ से बड़े शत्रु का ह्रिदय परिवर्तित कर सकते हैं."
3.सामान्य ज्ञान प्रश्नोंत्तरी -  
                                                       प्रार्थना सभा के आज के आयोजन में सामान्य ज्ञान सम्बन्धी 10 प्रश्न कक्षा 11 वीं के छात्र मनीष कुमार द्वारा पूछे गए - 

              1.टोंक रियासत की स्थापना तथा किसनें की ?
               उत्तर - पिण्डारी सरदार अमीन खाँ द्वारा. 
              2.अरबी फारसी शोध संस्थान कहाँ स्थित है ?
              उत्तर - टोंक नगर में.
             3.वागड़ रियासत की राजधानी कहाँ थी ?
               उत्तर - डूँगरपुर.
            4.हरे रंग की मूर्तियाँ कहाँ बनाई जाती है ?
              उत्तर - डूँगरपुर में.
            5.राजस्थान से कितनें राष्टृीय उच्च मार्ग निकलते हैं ?
              उत्तर - 7 (सात).
            6.भारतीय राष्टृीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई ?
              उत्तर - 1885.
            7.मानव में कितनी कपाल तंत्रिकाएँ है ?
              उत्तर - 12 जोड़ी अथवा 24.
            8.शरीर में कितनी मेरूरज्जु तंत्रिकाएँ होती है ?
               उत्तर - 31 जोड़ी अथा 62.
            9.मानव सिर में कितनी अस्थियाँ होती है ?
               उत्तर - 29.
           10.मानव शरीर में कुल कितनी अस्थियाँ होती है ?
                उत्तर - 206       
                                   =================                                                     
                    

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें